दायित्व: संजय बिष्ट बने आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय अधिवेशन में हुआ ऐलान

दायित्व: संजय बिष्ट बने आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय अधिवेशन में हुआ ऐलान
Spread the love

श्रीनगर (गढ़वाल)। आर्यन छात्र संगठन उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय बिष्ट (पौड़ी) को दी गई है। यह घोषणा गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित संगठन के 20वें स्थापना दिवस और प्रदेश अधिवेशन में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से की। संगठन ने दीपक भट्ट (उत्तरकाशी) को महामंत्री, शक्ति सिंह बर्त्वाल (रुद्रप्रयाग) को प्रदेश संयोजक, कमल सिंह नेगी (देहरादून)को गढ़वाल मंडल संयोजक एवं विजय खनवाल (अल्मोड़ा) को कुमाऊँ मंडल संयोजक का जिम्मा सौंपा।

अधिवेशन में अनुशासन एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य एवं विभिन्न महाविद्यालयों के नव-निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की दिशा, व्यापक भूमिका और आने वाले वर्ष की रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिवेशन में प्रतिभागियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संगठन ने आगामी वर्ष के लिए एक संकल्प पत्र और वार्षिक कैलेंडर तैयार किया। मौके पर आर्यन छात्र संगठन के संस्थापक राकेश सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल डबराल, पूर्व प्रदेश संयोजक अनिल सिंह तोमर, देवकांत देवराड़ी, राम प्रकाश, दीपेंद्र कोहली, देवेंद्र भट्ट, रॉबिन रावत, नीता रावत, हीना परस्वाण, शिवानी आदि उपस्थित रहे।

Parvatanchal