शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार , 11 नवंबर 2025

मेष : दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल हो रही हैं। लंबे समय से चल रही किसी चिंता या तनाव से राहत मिलेगी। कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर सोच विचार कर लें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर विश्वास बनाए रखें। इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ असुविधा रहेगी। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। दूसरों की बातों में न आकर अपनी क्षमताओं पर ही भरोसा रखें। इस समय जमीन जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सचेत रहें। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। वैवाहिक संबंधों को लेकर चल रही समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। बेकार की दोस्ती और मस्ती में समय खराब न करें। शुगर और रक्तचाप संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें।

 

वृष : कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। रुके हुए कार्यों को फिर से गति देने का अनुकूल समय है। इसलिए यह समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहने का है। कोई नया वाहन खरीदने की योजना है, तो तुरंत क्रियान्वित करें। उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की संभावना है। नेगेटिव – किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे। बाहरी स्रोतों से संपर्क बनेंगे, जो कि लाभदायक भी रहेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के ऑर्डर समय पर पूरे हो जाएँगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य में रुचि न लें। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। खुद को भी उचित समय देना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

 

मिथुन : आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल होने की भरपूर संभावना है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको अपने कार्यों को समय अनुसार पूरा करने में मदद करेगी। घर-परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी। आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल सकता है। संतुलित व्यवहार रखें। बच्चों को आपका सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपनी चीजों की स्वयं देखभाल करें। कार्य क्षेत्र में सभी निर्णय स्वयं ही लें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का अतिरिक्त कार्यभार कम होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से खुद को दूर रखें, अन्यथा आपकी मानहानि भी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु शुगर और रक्तचाप संबंधी नियमित जांच करवाते रहें।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

कर्क : नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी। दृढ़ निश्चय होकर अपने किसी कार्य को अंजाम देना आपको सफलता देगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे। अतिरिक्त आय भी शुरू हो सकती है। अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को भी लेकर कुछ चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा, अतिरिक्त आय भी शुरू हो सकती है। युवा वर्ग भी अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रही कोई उलझन समाप्त होगी। आपका प्रभुत्व भी बना रहेगा। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। लेकिन प्रणय संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ज्यादा तनाव लेने की वजह से कुछ दिमागी थकान महसूस होगी। समय समय पर आराम भी लेते रहें।

 

सिंह : घर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप अपने कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें, भाग्य अपने आप ही आपका सहयोग करेगा। आपको कोई खास उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में शामिल न होने दें। अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है। आपके सहयोग से व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। परंतु ध्यान रखिए कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।

 

कन्या : वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दोपहर बाद का समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। कुछ व्यवधान आएंगे। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव रहेगा। अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली को व्यवस्थित रखें, जिससे कि और अधिक बेहतर परिणाम हासिल हो सकें। कारोबार की गतिविधियां सुचारु रूप से ही चलती रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवाओं के प्रेम प्रसंग और अधिक प्रगाढ़ होंगे। खाँसी, जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। प्रदूषण और बदलते मौसम से अपना बचाव करें तथा प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

 

तुला : समय कुछ मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। मित्रों अथवा भाई-बहनों के साथ संबंधों को बिखरने से बचाएँ। इसके लिए आपको ही विशेष प्रयास करने होंगे। कभी-कभी किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान का कारण बनेंगे। इसलिए वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखें। स्टाफ अथवा कर्मचारियों की वजह से कुछ परेशानियां आएंगी। आप विवेकपूर्ण तरीके से इनका हल निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। पति पत्नी में आपसी तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहें। ज्यादा भीड़भाड़ और प्रदूषण वाले स्थान पर जाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

 

वृश्चिक : इस समय ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार विमर्श करके उस पर ध्यान केंद्रित करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा। कोई समस्या होने पर तनाव लेना आप के मनोबल को गिरा सकता है। घबराने के बजाय समाधान ढूँढें। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। संबंधों को सहेजकर रखना भी एक कला है। व्यावसायिक गतिविधियों में चल रही बाधाएं दूर होंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। आलस की वजह से आज का काम कल पर न टालें, बल्कि कार्यों को समय अनुसार पूर्ण करने की कोशिश करें। पति पत्नी का एक दूसरे के प्रति प्रेम और उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे। ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें। क्योंकि पेट में गैस और जलन जैसी शिकायत रहेगी।

 

धनु : सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। उत्तम व्यवस्था और दिनचर्या रहेगी। रुकावट व बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी तथा कुछ बीती हुई गलतफहमियां भी दूर होंगी। अन्य कार्यों के साथ साथ अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा। व्यवसाय में सफलता पाने के लिए कार्य क्षेत्र में नई रणनीति बनाकर काम करना पड़ेगा। अत्यधिक कार्यभार रहेगा, लेकिन उसे स्टाफ कर्मचारियों के साथ बाँट लेने से आप राहत महसूस करेंगे। श्रमिकों को लेकर चल रही समस्या का भी समाधान मिलेगा। जीवन साथी के साथ व्यक्तिगत कारणों की वजह से कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है। व्यवस्थित दिनचर्या बनाएँ तथा वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। नजला, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।

 

मकर : शुभचिंतकों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो उसे फलीभूत करने का अनुकूल समय है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धियों को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति अनुभव होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कभी-कभी खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने कार्यों में अधिक ध्यान दें। इन्वेस्टमेंट करने की योजना है, तो किसी शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें। ऑफिस में आपका अच्छा प्रबंधन स्टाफ की कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर करेगा। पति पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

कुंभ : संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। कुछ समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने के भरपूर आसार हैं। आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल सकता है। नेगेटिव – बीती हुई बातों पर परेशान होने की बजाय वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करें। अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आलस की वजह से अपने किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा। व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। राजकीय कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। युवा लोगों को अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस समय अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को गोपनीय रखना ज्यादा जरूरी है। सभी पारिवारिक सदस्यों का आपस में प्रेम पूर्ण तथा उचित सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिल सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। जिसका असर जोड़ों के दर्द को भी बढ़ा सकता है।

मीन : अपने प्रयासों में गति लाएँ तथा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएँ। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी तथा आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। ध्यान रखें कि दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से मानहानि हो सकती है। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। पैतृक संबंधी मामले अभी और अधिक उलझने की आशंका लग रही है। कारोबार में किसी नए कार्य को लेकर व्यस्तता रहेगी। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज न करें, क्योंकि किसी प्रकार की वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे, साथ ही खर्चों की भी अधिकता रहेगी। घर में शुभता और शांति से परिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!