हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार की अस्पताल में मौत

हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार की अस्पताल में मौत
Spread the love

रुड़की। गत दिवस शाम को लक्सर कस्बे में रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक चालक को जौलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक लक्सर में बाइक मैकेनिक की दुकान करता था।
मॉडिफाइ की गई तीन बुलेट की सीज
उधर, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड की गई तीन बुलेट को सीज किया है। इन बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाइड कर इनसे पटाखा चलाये जा रहे थे। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रामनगर, रामपुर चुंगी के पास वाहन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी तीन बुलेट को पकडा। पुलिस ने तीनों बुलेट को सीज कर दिया। पुलिस की चेकिंग को देख कर कुछ दुपहिया वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आये। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि पुलिस को बुलेटे से पटाखा छोड़ने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

Parvatanchal