बड़ी ख़बर: कार के खाई में गिरते ही लग गई आग, दंपत्ति और एक बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल

बड़ी ख़बर: कार के खाई में गिरते ही लग गई आग, दंपत्ति और एक बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल
Spread the love

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर खाई में गिरने से एक कार में आग लग गई। हादसे में दंपत्ति और उनके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बेटा गंभीर घायल है। जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी अपनी पत्नी अनिता और दो  पुत्रों अनन्त (22) व अम्बुज ( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। वह वहां से वापस लौट रहे थे। इस दौरान गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं, अम्बुज घायल हो गया।
अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे। परिवार देहरादून में रहता था। वे दीपावली मनाने गांव आये थे। इसी दौरान अनिता भी मायके  मिलने आई थी। लेकिन लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा पहुंचे

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!