कामयाबी: चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, दो बाइकें बरामद

कामयाबी: चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, दो बाइकें बरामद
Spread the love

हरिद्वार। बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुरायी गयी दो बाइकें भी बरामद हुई हैं। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीती शाम थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को बहादराबाद-सिडकुल हाईवे पर डेन्सो चौक को जाने वाले रास्ते पर सलेमपुर की ओर से राजा बिस्कुट की तरफ एक तेज गति से संदिग्ध बाइक आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार वापस पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेर कर दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ पुत्र जितेंद्र, निवासी मिसरपुर, लक्सर रोड थाना कनखल हाल निवासी किरता मार्केट हेतमपुर रोशनाबाद सिडकुल बताया। बताया कि यह बाइक चोरी की है तथा बताया कि इसके अलावा उसने एक अन्य बाइक भी चुरायी है। जिसे पुलिस ने मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे वाली रोड पर झाड़ियों के अंदर से बरामद कर लिया है।

 

Parvatanchal