हिमालय पर ट्रैकिंग के लिए निकला युवाओं का 25 सदस्यीय दल

हिमालय पर ट्रैकिंग के लिए निकला युवाओं का 25 सदस्यीय दल
Spread the love

रुद्रपुर । कुमाऊं के मैदानी क्षेत्र के युवाओं को पहाड़ी संस्कृति को और नजदीक से देखने और समझने के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से 25 सदस्यीय पहला दल को रवाना किया जा चुका है। इन युवाओं को गढ़वाल मंडल के ऊंचे हिमालयी पर्वत पर रोमांचक ट्रैकिंग कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें कैंपिंग करने, पर्वतीय वादियों में स्थित जगह-जगह गांव में पड़ाव कर वहां की लोक संस्कृति, खान-पान सहित विभिन्न प्रकार की बारे में रूबरू होंगे।
युवा कल्याण विभाग का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक होता है। चाहे, पर्वतीय क्षेत्र हो या फिर मैदानी। खेल से लेकर रोजगार परक शिक्षा हो, चाहे स्वरोगार के लिए प्रोत्साहन योजना। इन सब के साथ इसी विभाग में युवाओं को साहसिक गतिविधियां और प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिसमें अब तक राफ्टिंग ही प्रमुख था, लेकिन अब इसके फेरबदल हुआ है। कुछ नए इवेंट भी शामिल हुए हैं।
इसी क्रम में पर्वतीय संस्कृति को जानने और उसके साथ ट्रैकिंग का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इन गतिविधियों के अंतर्गत पहले चरण में कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्र के युवाओं का चयन किया गया है। जिसमें ऊधम सिंह नगर के विभिन्न विकास खंडों के 20 युवाओं को चयनित किया गया। उनके फिटनेस और मेडिकल के बाद उन्हें 10 से 15 दिन का कैंप के लिए शनिवार को रवाना किया गया है। चयनित युवाओं को विभाग की ओर से ही पहले ट्रेन, या बस से गढ़वाल मंडल तक ले जाया जाएगा।
इसके बाद ट्रैकिंग रूट नंदा राजजात यात्रा मार्ग पर करीब 50-60 किलोमीटर का ट्रैक करेंगे। उनके साथ प्रशिक्षित पर्वतीय गाइड के साथ ही क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भी शामिल हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि बीच-बीच में कई जगह पहाड़ के गांवों में, पर्यटन पड़ाव पर कैंप होंगे। जहां स्थानीय संस्कृति, खान पान आदि की संपूर्ण जानकारी भी उन्हें मिलेगी। सितंबर से युवाओं के चयन करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

Parvatanchal