बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली से पहले धामी सरकार ने अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। तबादला सूची में महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव हुए हैं। खास बात यह है कि काफी समय से तबादले को लेकर कयास चल रही थी, लेकिन अब जाकर अधिकारियों का इंतजार खत्म हुआ है। रविवार को उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आईएएस गौरव कुमार को जिलाधिकारी चमोली, आईएएस अंशुल सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा और आईएएस आकांक्षा को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। वहीं, आशीष कुमार भटगाई को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया है।
उत्तराखंड में एक बार फिर ऑल इंडिया सर्विस के अफसरों के तबादले हुए हैं। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा से लेकर भारतीय वन सेवा और राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। तबादला सूची में 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं तो 11 पीसीएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। इसके अलावा तीन सचिवालय सेवा के अधिकारी और एक भारतीय वन सेवा के अधिकारी को भी तबादला सूची में जगह मिली है।
राज्य में कुल 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें आईएएस अधिकारी दिलीप जावलकर से ग्राम विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से भी मत्स्य के निदेशक का पद हटाया गया है। इसी तरह चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटाई गई है।

Parvatanchal