स्मरण:कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद

स्मरण:कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद
Spread the love

कोटद्वार।  जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों में अग्रणी पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 46 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके योगदान का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि थलीसैंण के ग्राम दीवा डांडा में 25 दिसंबर 1891 को जन्मे गढ़वाली ने 20 अप्रैल 1930 को महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के बीच वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर में भारतीय पठान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाकर एकत्रित थे और अंग्रेजी हुकूमत ने गढ़वाल राइफल की यूनिट 2/8 के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को निहत्थे भारतीय पठानों पर गोली चलाने का आदेश दिया। इस पर उन्होंने निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया। उनके देशभक्ति से ओत- प्रोत जज्बे ने आजादी के दीवाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में नये उत्साह का सृजन किया, जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, दलीप सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल, विनोद रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, चन्द्र मोहन रावत, मनोज बिष्ट, कै . शैलेन्द्र सिंह, प्रवेश रावत, शीला भारती, लक्ष्मी चौहान, विमलेश नेगी, ज्योति, प्रदीप नेगी, महावीर सिंह नेगी, जावेद हुसैन और विनोद नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Parvatanchal