पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला
Spread the love

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिला ने पति पर बेवजह मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाहर आकर पति पड़ोसियों को भी गालीगलौज करने लगा। जब उसने पति के बड़े भाई से मदद मांगी तो वह भी उसे ही गालीगलौज करने लगे। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई।
एसएसआई दीपक सिंह  बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर जग्यूड़ा खुर्पाताल निवासी कृष्ण कनवाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Parvatanchal