दुखद: कार से हो गई बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

दुखद: कार से हो गई बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत
Spread the love

हरिद्वार। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
मामला लक्सर हरिद्वार रोड पर शेरपुर गाँव का है, जहां तेज रफ्तार बलेनो कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव महाराजपुर खुर्द, लक्सर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर फेरूपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

 

Parvatanchal