शर्मनाक: महिला अधिवक्ता ने सीनियर पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप, मुकदमा दर्ज

शर्मनाक: महिला अधिवक्ता ने सीनियर पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप, मुकदमा दर्ज
Spread the love

हरिद्वार। युवा महिला अधिवक्ता ने सीनियर अधिवक्ता पर अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार रोशनाबाद कचहरी में प्रैक्टिस कर रही एक युवा महिला अधिवक्ता ने सिडकुल थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी अधिवक्ता रोहिताश शर्मा ने उसे देखकर अभद्र टिप्पणी की और अश्लील इशारे करते हुए अपने कक्ष में बुला लिया। आरोप है कि कक्ष में बुलाने के बाद आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस मामले की शिकायत की तो पूरी कोर्ट में उसकी बदनामी कर देगा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।

Parvatanchal