शिकंजा : संदिग्ध हालात में घूम रहा युवक गिरफ्तार, तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद
रुद्रपुर। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि बुधवार देर रात उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह व पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। सिब्बल सिनेमा रोड पर एक युवक संदिग्ध हालात में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम अमन पाण्डेय पुत्र पप्पू पांडे, निवासी ग्राम करीमपुर सरकी, थाना भोट जिला रामपुर (यूपी) बताया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

