सनसनी: नदी किनारे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फ़ैल गई सनसनी
संवाददाता
देहरादून, 11 सितंबर। बीती रात मोथरोवाला क्षेत्र में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव मोथरोवाला नदी के पास बह कर आया है उपरोक्त सूचना पर चौकी बाईपास पुलिस मौके पर पहुंची जहां जानकारी हुई कि शव करीब 55 वर्ष के पुरुष व्यक्ति का है जिस के संबंध में आसपास लोगों से जानकारी की तो संज्ञान में आया कि मृतक व्यक्ति मांगने खाने वाला भिखारी है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं ओर कई वर्षों से यहीं लोगों से मांग कर खाता है तथा रोड के किनारे पर ही रहता है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी की तो पाया की यह शव राजू पुत्र श्री शचंद, निवासी दीप नगर का है। उसके परिवार वाले 25 साल पहले ही पहाड़ में चले गए थे। वह दिमागी रूप से विक्षिप्त होने के कारण मांग कर खा रहा था। परिजनों की तलाश करने पर मृतक की भाभी दीपनगर में मौजूद मिली। उसने बताया कि उनका मृतक से करीब 20-25 वर्षाें से कोई वास्ता नहीं है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
