दुखद: देर रात को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, कुत्ते को बचाते हुए घटी घटना

दुखद: देर रात को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, कुत्ते को बचाते हुए घटी घटना
Spread the love

रुड़की। रायपुर निवासी 19 वर्षीय सचिन कुमार अपने गांव के ही 22 वर्षीय आदेश कुमार के साथ मंगलवार देर रात बाइक पर भगवानपुर से वापस गांव लौट रहे थे। रायपुर गांव के समीप पहुंचे तो अचानक से बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। ऐसे में दोनों युवक बाइक के साथ फिसलकर दूर जाकर गिरे। इस दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह गांव के लोगों को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल होने पर सचिन कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक बलराम ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जबकि उसके साथी का उपचार चल रहा है।

Parvatanchal