परंपरा: महासू महाराज के जागड़े में लोक गायकों ने बांधा समां

परंपरा: महासू महाराज के जागड़े में लोक गायकों ने बांधा समां
Spread the love

 

संवाददाता
विकासनगर, 11 सितंबर। महासू महाराज के जागड़े के शुभ अवसर पर मंदिर समिति सलगा चिबोऊ की ओर से आयोजन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में जौनसारी, हिमाचली व गढ़वाली लोक गायकों की धूम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिश चंद सेमवाल सचिव उत्तराखंड शासन व वरिष्ठ अतिथि देव भूमि अस्पताल विकासनगर के चेअरमैन डीआर शर्मा को फूल मालाओं से स्वागत व मंदिर की फोटो देकर सम्मानित किया गया।
लोक गायक सीताराम शर्मा, प्रियंका पंवार, अतर शाह, सीताराम चौहान, अज्जू तोमर, खजान दत्त शर्मा, सन्नी दयाल, धर्मेंद्र पंरमार ने जौनसारी, हिमाचली व गढ़वाली गीतों की धूम से सभी को नचाया। लोक गायक सीताराम शर्मा ने लड़कियों को लगा मोबाइल का चस्का, लड़कों को लगा बाइको चस्का, बेटा मेरा भी रहना बस्काश् गीत गाकर सबको झुमाया। लोक गायिका प्रियंका पंवार ने महासू महाराज की वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। लोक गायक सन्नी दयाल, अज्जू तोमर, सीताराम चौहान ने विभिन्न लोकगीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष शांति तोमर, भीम दत्त शर्मा, मुन्ना सिंह, खुशीराम शर्मा, जितेंद्र सिंह, रोहित नेगी और तुलसी सिंह आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal