शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 11 सितंबर 2025

मेष : आज का दिन खुशी और उत्सव से भरा रहेगा। परिवार के बड़ों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। बच्चों की सफलता घर में आनंद का माहौल बनाएगी। गृहिणियों को परिवार से सम्मान और प्यार मिलेगा। घर में किसी सामाजिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। व्यापार में आपकी साझेदारी मजबूत होगी। आर्थिक रूप से बोनस या गिफ्ट मिल सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात से रिश्ते और गहरे होंगे। घर का माहौल आज खुशी और सामंजस्य से भरा रहेगा। आज आपको स्थिरता और मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस के किसी कार्यक्रम में सम्मानित किया जा सकता है। टीम वर्क से कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होगा। आर्किटेक्चर, इवेंट मैनेजमेंट और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। युवाओं को कैंपस इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। सामूहिक प्रयास और सार्वजनिक सराहना आज विशेष रूप से लाभकारी होंगे। आज प्रेम जीवन में उत्सव और एकजुटता रहेगी। अविवाहित लोगों का रिश्ता परिवार की सहमति से तय हो सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में मुलाकात की संभावना है। आज के दिन आपके रिश्तों में खुशी, सुरक्षा और परिवार का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में स्थायित्व और उत्सव का भाव बना रहेगा। लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है। आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। हल्की एक्सरसाइज और डांस जैसी गतिविधियां आपकी फिटनेस बढ़ाएंगी। एनर्जी और सकारात्मकता आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी।
वृष : आज का दिन दूरदृष्टि और विस्तार का है। परिवार के बड़े लोग विदेश यात्रा या बाहर के कामों पर चर्चा करेंगे। बच्चों को नई स्किल सीखने की प्रेरणा मिलेगी। गृहिणियां घर के लिए नई योजनाएं बनाएंगी। घर का माहौल उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में विदेश से जुड़े अवसर मिलेंगे या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का विचार मजबूत होगा। आर्थिक रूप से निवेश पर रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से मेलजोल बढ़ेगा। आज रिश्तों में भविष्य की योजनाओं पर बातचीत होगी। यह दिन आपको उम्मीद और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आज नए अवसर आपके सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑनसाइट या आउटस्टेशन प्रोजेक्ट मिल सकता है। विदेशी क्लाइंट से कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को ग्लोबल लेवल पर काम करने का मौका मिलेगा। मीडिया और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नए प्लेटफॉर्म पर पहचान मिलेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा की दिशा में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। नए प्रयोगों से आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज नई दिशा मिलेगी। अविवाहित लोगों का रिश्ता विदेश या दूर के व्यक्ति से जुड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ किसी ट्रिप की योजना बनाने का मौका मिलेगा। लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में आज मुलाकात की तैयारी होगी। कुछ लोगों को अपने रिश्ते को अगले चरण में ले जाने का फैसला लेना पड़ सकता है। आज का दिन आपके रिश्तों में उत्साह और रोमांच से भरा रहेगा। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। पेट में इंफेक्शन या फूड पॉइजनिंग की संभावना है। लंबी यात्रा करने वाले लोगों को नींद की कमी हो सकती है। हल्का भोजन, पर्याप्त पानी और स्ट्रेचिंग आपको राहत देंगे।
मिथुन : आज का दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार के बड़े आपके किसी अनोखे विचार की सराहना करेंगे। बच्चों को नई टेक्नोलॉजी या आर्ट सीखने में रुचि होगी। गृहिणियां घर की सजावट या नए प्रयोगों से माहौल बदलेंगी। परिवार में कोई सरप्राइज एक्टिविटी माहौल को जीवंत बनाएगी। व्यापार में नई रणनीति या इनोवेटिव आइडिया से आपको लाभ होगा। आर्थिक रूप से अचानक धन का नया जरिया खुल सकता है। अपनी स्किल और कम्युनिकेशन से आप रिश्तों को मजबूत करेंगे। आज आपकी प्रतिभा और योग्यता चमकेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रेजेंटेशन या प्रोजेक्ट में विशेष सराहना मिलेगी। मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। आईटी और क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों के लिए आज नई शुरुआत का समय है। नए प्रोडक्ट लॉन्च या पिचिंग सफल होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नई रणनीति से फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में आकर्षण और उत्साह बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को सोशल प्लेटफॉर्म पर नया रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक सरप्राइज की योजना बनाने का मौका मिलेगा। लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में टेक्नोलॉजी के जरिए निकटता बढ़ेगी। कुछ लोगों को किसी दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में आज नई शुरुआत और रोमांस का जादू महसूस होगा। आपको नसों में खिंचाव या हाथों में झुनझुनी की समस्या हो सकती है। दिमागी ओवरवर्क से सिरदर्द परेशान कर सकता है। नींद कम होने से थकान बढ़ सकती है। मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग से राहत मिलेगी। हर्बल ड्रिंक्स और हल्का आहार आपके स्वास्थ्य को सुधारेगा।
कर्क : आज का दिन परिवर्तन और नई शुरुआत का है। परिवार के बड़े किसी पुराने ढर्रे को बदलने की सलाह देंगे। बच्चों की पढ़ाई या शौक की दिशा अचानक बदल सकती है। गृहिणियां पुरानी आदतों को छोड़कर नए काम की शुरुआत करेंगी। घर का माहौल बदलाव और नयापन दिखाएगा। व्यापार में पुरानी योजनाओं का अंत और नई रणनीति की शुरुआत होगी। आर्थिक रूप से आप अनावश्यक खर्च खत्म कर बचत की सोचेंगे। परिवार में किसी पुराने विवाद का अंत होगा। नौकरीपेशा लोगों को पुराने प्रोजेक्ट से मुक्ति मिलेगी और नई भूमिका की शुरुआत होगी। कुछ लोगों को विभागीय परिवर्तन या नई पोजीशन मिल सकती है। आईटी और रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पुराने सिस्टम छोड़कर नए टूल्स सीखने होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में पुरानी रणनीति छोड़कर नई तकनीक अपनानी होगी। आज बदलाव आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। प्रेम जीवन में नए मोड़ आएंगे। अविवाहित लोगों के पुराने प्रस्ताव खत्म होकर नया रिश्ता जुड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में किसी पुराने मुद्दे का अंत होगा और समझ बढ़ेगी। रिलेशनशिप में पुराने मतभेद खत्म होकर निकटता आएगी। कुछ लोगों को पिछले रिश्ते से मुक्त होकर नए प्रेम की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। एलर्जी या स्किन की समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी। कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम या खांसी से आराम मिलेगा। वहीं, अधिक तनाव लेने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है। नर्वस सिस्टम पर दबाव के कारण आपकी नींद खराब हो सकती है। डिटॉक्स डाइट और हर्बल टी आज स्वास्थ्य सुधार में मददगार साबित होंगी।
सिंह : परिवार का कोई सदस्य स्थान बदलने का सुझाव दे सकता है। बच्चों को पढ़ाई के लिए नया माहौल मिल सकता है। गृहिणियां घरेलू बदलावों या शिफ्टिंग की तैयारियों में व्यस्त रहेंगी। घर का माहौल थोड़ी बेचैनी के साथ आशा भी जगाएगा। व्यापार में नई दिशा अपनाने का समय आएगा। आर्थिक रूप से किसी पुराने कर्ज से राहत मिलेगी। परिवार में किसी दूर रहने वाले सदस्य से बात होगी। आज का दिन बदलाव से सकारात्मक परिणाम लाएगा। आपको नई जगह पर काम करना पड़ सकता है। आईटी और सर्विस सेक्टर के लोगों नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। विदेश या दूर के शहरों से ऑर्डर आने की संभावना है। शिक्षा और ट्रेनिंग से जुड़े लोगों को नए प्लेटफॉर्म पर काम मिलेगा। करियर में बदलाव चुनौतीपूर्ण होगा, पर सीखने के अवसर बढ़ेंगे। आज का दिन मूवमेंट और एडजस्टमेंट का है। प्रेम जीवन में दूरी और नजदीकी दोनों का अनुभव होगा। अविवाहित लोगों का दूर रहने वाले व्यक्ति से रिश्ता जुड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पार्टनर के साथ कम समय मिल पाएगा। रिलेशनशिप में यात्रा की संभावना है। कुछ लोगों को पुराने विवाद से निकलकर रिश्ते को नई शुरुआत देने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन आज संयम और समझ पर आधारित रहेगा। कुछ लोगों को पेट में एसिडिटी या मतली हो सकती है। तनाव से अनिद्रा या बार-बार नींद टूटने की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर अस्थिर रहेगा। पर्याप्त पानी, स्ट्रेचिंग और हल्का भोजन स्वास्थ्य में सुधार करेंगे।
कन्या : आज का दिन यादों और अपनेपन से भरा रहेगा। परिवार के बड़े पुराने किस्से सुनाकर माहौल को भावुक बनाएंगे। बच्चों को किसी पुराने खेल या एक्टिविटी से खुशी मिलेगी। गृहिणियां पुराने सामान या तस्वीरों को संभालने में व्यस्त रहेंगी। घर का माहौल आत्मीयता और भावनाओं से भरा रहेगा। व्यापार में पुराने कॉन्टैक्ट से नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक रूप से अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। परिवार में किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार के आने से आनंद मिलेगा। आपके पुराने अनुभव काम आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पुराने प्रोजेक्ट से मिली सीख से आज फायदा होगा। टीचिंग और काउंसलिंग से जुड़े लोगों को पहले के प्रयासों की सराहना मिलेगी। आईटी के क्षेत्र में किसी पुराने आइडिया को नया रूप दिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले की गई प्रैक्टिस मददगार होगी। प्रेम जीवन में मासूमियत और सच्चाई दिखेगी। अविवाहित लोगों का किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में पुरानी बातें रिश्ते को मजबूत करेंगी। कुछ लोगों को पिछले रिश्ते से क्लोजर मिलेगा। प्रेम जीवन इनोसेंस और सादगी से गहरा होगा। आपको स्किन रैशेज या एलर्जी हो सकती है। बार-बार सिर भारी लगना या माइग्रेन का असर होगा। कुछ लोगों को पुराने दांत दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक इलाज लाभकारी रहेंगे। पर्याप्त आराम से स्थिति सुधरेगी।
तुला : परिवार में माता-पिता आपके परिश्रम पर गर्व महसूस करेंगे। बच्चों को पढ़ाई या हॉबी में सफलता मिलेगी। गृहिणियों को घर की सजावट या बागवानी से विशेष आनंद मिलेगा। घर का माहौल शांति और सुकून से भरा रहेगा। व्यापार में स्वतंत्र निर्णय आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आर्थिक रूप से निवेश का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की व्यक्तिगत उपलब्धि पर जश्न मनाया जा सकता है। रिश्तों में स्वतंत्रता और सम्मान का भाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी असाइनमेंट में अकेले काम करके सराहना मिलेगी। आर्ट, फैशन और डिजाइन के क्षेत्र में लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे। फ्रीलांसर और स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को सेल्फ-स्टडी का फल मिलेगा। आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। प्रेम जीवन में आत्म-संतोष और सहजता रहेगी। अविवाहित लोग अपने सिंगल स्टेटस का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा, पर पर्सनल स्पेस भी महत्वपूर्ण रहेगा। रिलेशनशिप में भरोसा और स्वतंत्रता रिश्ते को संतुलित रखेगी। आज प्रेम जीवन में मैच्योरिटी और सेल्फ-रिस्पेक्ट अहम रहेगा। सेल्फ-केयर बहुत जरूरी है। ज्यादा काम से थकान और मसल स्टिफनेस हो सकती है। मेडिटेशन और बागवानी से मानसिक शांति मिलेगी। हर्बल टी और पोषण युक्त आहार से ऊर्जा बढ़ेगी। आज का दिन सेल्फ-केयर और रिलैक्सेशन के लिए अच्छा है।
वृश्चिक : आज का दिन आत्मविश्वास और आकर्षण से भरा रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्ग आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। बच्चों की रचनात्मक गतिविधि घर का माहौल रोशन करेगी। गृहिणियां नेतृत्वकारी भूमिका निभाकर सबका मन जीत लेंगी। घर में किसी सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। व्यापार में व्यक्तिगत आकर्षण से नए ग्राहक आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से स्वयं के प्रयास से लाभ मिलेगा। आज रिश्तों में गर्मजोशी और सम्मान दोनों दिखाई देंगे। यह दिन खुद को साबित करने और दूसरों को प्रेरित करने का है। नौकरीपेशा लोगों को टीम लीड करने का अवसर मिलेगा। अपने विजन से आप निवेशकों को प्रभावित करेंगे। पब्लिक रिलेशन, मीडिया और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आर्ट और डिजाइन के क्षेत्र में लोग अपनी मौलिकता से चमकेंगे। आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बड़ी उपलब्धि दिलाएगी। प्रेम जीवन में जुनून और आकर्षण रहेगा। अविवाहित लोगों का किसी आत्मविश्वासी और साहसी व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की प्रेरणा और सहारा मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्ते में आपसी भरोसा मजबूत रहेगा। कुछ लोगों का सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को उजागर करने का मन होगा। प्रेम जीवन आज जुनून और निष्ठा से भरा रहेगा। बहुत ज्यादा काम से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन की समस्या परेशान कर सकती है। नींद की कमी से आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है। योग और श्वास के अभ्यास से राहत मिलेगी। पर्याप्त पानी और मौसमी फल स्वास्थ्य को बेहतर करेंगे।
धनु : आज का दिन प्रतिस्पर्धा और विचारों के टकराव का है। परिवार के बड़े लोग किसी विषय पर अलग राय रख सकते हैं। गृहिणियों को घरेलू कामों में सहमति बनाना मुश्किल लगेगा। घर का माहौल थोड़ा खींचतान वाला रहेगा। व्यापार में पार्टनर्स के बीच विचार मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर निर्भरता आपको तनाव देगी। रिश्तेदारों के बीच तुलना या आलोचना से आप असहज महसूस कर सकते हैं। आज आपको संयम से विवाद सुलझाना होगा। आज प्रतिस्पर्धा तेज होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद झेलने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। सूचना-प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र में परियोजना टीम में टकराव हो सकता है। प्रबंधन और कॉर्पोरेट क्षेत्र में राजनीति से बचना बहुत जरूरी है। आज कूटनीति और धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज प्रेम जीवन में तकरार की संभावना है। अविवाहित लोगों को अपने क्रश या पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होगी। रिलेशनशिप में भरोसे की परीक्षा होगी। कुछ लोगों को परिवार से अपने रिश्ते को लेकर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आज शांत रहना ही आपके रिश्तों को बचाएगा। तनाव और थकान का असर आप पर रहेगा। पाचन कमजोर हो सकता है, जिससे एसिडिटी या इनडाइजेशन की समस्या होगी। ज्यादा गुस्सा या तनाव दिल पर दबाव डाल सकता है। मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके लिए सहायक होंगे। हल्का भोजन और पर्याप्त नींद से आपको राहत मिलेगी।
मकर : परिवार में अचानक लिए गए फैसले से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। बच्चों को किसी प्रतियोगिता से जुड़ा परिणाम जीत दिला सकता है। गृहिणियों की अचानक आए मेहमानों से व्यस्तता बढ़ेगी। घर का माहौल बदलाव से गुजरता दिखाई देगा। व्यापार में अचानक लाभ या नुकसान दोनों की संभावना रहेगी। आर्थिक रूप से अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी कार्यक्रम की योजना अचानक बदल सकती है। रिश्तों में बॉन्डिंग और मतभेद दोनों साथ-साथ दिखेंगे। यह दिन लचीलापन और समझ की मांग करेगा। अचानक मौके और चुनौतियां आपके सामने आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या असाइनमेंट मिल सकता है। अचानक बड़ा मौका मिल सकता है, पर देरी भी संभव है। सर्विस सेक्टर के लोग अप्रत्याशित ट्रांसफर झेल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में नतीजे उम्मीद से अलग रह सकते हैं। मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट क्षेत्र में अचानक पहचान या आलोचना दोनों मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में अप्रत्याशित मोड़ आएंगे। अविवाहित लोगों को अचानक नया रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच कभी नजदीकी तो कभी दूरी का अनुभव होगा। रिलेशनशिप में अचानक मुलाकात या अप्रत्याशित बहस हो सकती है। पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई बात फिर से उभर सकती है। आज प्रेम जीवन में धैर्य और खुलापन बहुत जरूरी होगा। आपका ब्लड प्रेशर कभी ज्यादा तो कभी कम हो सकता है। हार्मोनल असंतुलन की समस्या बढ़ सकती है। नींद अस्थिर रहेगी। कुछ लोगों को चक्कर आने की समस्या होगी। योग, गहरी श्वास और हल्का भोजन आपको राहत देंगे।
कुंभ : आज का दिन स्थिरता और प्रैक्टिकल सोच से भरा रहेगा। परिवार के बड़े आर्थिक निर्णयों पर आपको मार्गदर्शन देंगे। बच्चों को करियर प्लानिंग पर सलाह मिलेगी। गृहिणियां घर के फाइनेंशियल मैनेजमेंट में अपनी दक्षता दिखाएंगी। घर का माहौल जिम्मेदारी और अनुशासन से संतुलित रहेगा। व्यापार में लाभ और स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से निवेश या प्रॉपर्टी से फायदा संभव है। रिश्तेदारों के बीच आपकी राय का महत्व बढ़ेगा। परिवार में सुरक्षा और आराम की भावना गहरी होगी। आपको अधिकार और नेतृत्व मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रबंधन से सराहना और शक्ति मिलेगी। बैंकिंग और वित्त के क्षेत्र में लोग नए अनुबंध हासिल करेंगे। नए काम की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए पूंजी या साझेदारी के अवसर मिलेंगे। सूचना-प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को परियोजना में स्थिरता मिलेगी। करियर में अनुशासन और मजबूत निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे। प्रेम जीवन में परिपक्वता और स्थिरता रहेगी। अविवाहित लोगों को परिवार की सहमति से रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से व्यावहारिक सहयोग और सुरक्षा का अनुभव होगा। दूर रहने वाले रिश्ते में प्रतिबद्धता और भरोसा मजबूत रहेगा। कुछ लोगों को रिश्ते में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। आज प्रेम जीवन स्थिर और विश्वसनीय महसूस होगा। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल या शुगर का स्तर बढ़ सकता है। पाचन धीमा रहेगा, जिससे भारीपन महसूस होगा। कुछ लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक टॉनिक और स्वास्थ्यवर्धक आहार आपके लिए लाभकारी होंगे।
मीन : आज का दिन रिश्तों और साझेदारी का है। परिवार में किसी रिश्तेदार से नए संबंध जोड़ने की बात हो सकती है। बच्चों को ग्रुप एक्टिविटी में सफलता मिलेगी। गृहिणियां घर के सामंजस्य और मेलजोल को संतुलित करेंगी। घर का माहौल आत्मीयता और आपसी सहयोग से भरा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। आर्थिक रूप से संयुक्त निवेश के अवसर मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ मिलनसार माहौल बनेगा। परिवार में किसी खास मौके या मुलाकात से आपकी बॉन्डिंग गहरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी परियोजना में साथी या सहकर्मी का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को सहभागिता से पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य-सेवा और सामाजिक कार्य में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिलेगा। सूचना-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सामूहिक काम से आपको सफलता मिलेगी। आपसी तालमेल और संवाद से आपको बड़ा लाभ होगा। प्रेम जीवन में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा। अविवाहित लोगों की किसी करीबी मित्र से रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से भावनात्मक सहयोग और सुरक्षा मिलेगी। रिलेशनशिप में वीडियो कॉल या मुलाकात रिश्ते को गहरा करेगी। कुछ लोगों को प्रपोजल मिलने की संभावना है। आपको गले में खराश या टॉन्सिल की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी की समस्या होगी। विश्राम और श्वास के अभ्यास से मदद मिलेगी। हर्बल चाय और पर्याप्त आराम से स्थिति बेहतर होगी। आज का दिन शरीर और मन दोनों में संतुलन लाएगा।

