कामयाबी: पुलिस के हत्थे चढ़े कार सवार दो नशा तस्कर, तलाशी में डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद

कामयाबी: पुलिस के हत्थे चढ़े कार सवार दो नशा तस्कर, तलाशी में डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद
Spread the love

विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो 605 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी हिमाचल प्रदेश से कार में चरस लाकर यहां इंडस्ट्रीयल एरिया में मजदूरों आदि को सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के सपने को साकार करने के लिए लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए लगातार क्षेत्र में सघन चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। बताया कि गुरुवार रात को मुखबिर ने सूचना दी कि हिमाचल प्रदेश से भारी मात्रा में चरस लाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने धर्मावाला में चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान हिमाचल की ओर से आ रही एक कार को रोककर चेक किया। कार में चतर सिह पुत्र रतिराम, मंजीत पुत्र मोती निवासी ग्राम धार पोओ धारचांदना कुपवी, हिमाचल बैठे हुए थे। जब कार को चेक किया तो कार से एक किलो 605 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वह दोनों हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। चरस उन्होंने अपने ही गांव के राजेन्द्र नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदा था। जिसे वह देहरादून में महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पूछताछ में प्रकाश में आए आरोपी राजेन्द्र सिह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Parvatanchal