दायित्व: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तोमर को तीन साल का सेवा विस्तार मिला

दायित्व: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तोमर को तीन साल का सेवा विस्तार मिला
Spread the love

विकासनगर। जौनसार बावर मूल के राजेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष के तौर पर तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। अब वह सितंबर 2028 तक इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहेंगे। जौनसार बावर के बिरमऊ गांव निवासी तोमर भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं और फरवरी 2020 में उन्हें भारत सरकार द्वारा एनडीएमए में नियुक्त किया गया था। उनकी कार्यकुशलता व देश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं के प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह सेवा विस्तार प्रदान किया है। उन्होंने अपने चार दशक तक भारतीय तटरक्षक बल में सेवा दी और साढ़े तीन वर्षों से अधिक समय तक महानिदेशक रहे। वे भारतीय तटरक्षक बल में मूल कैडर से महानिदेशक पद तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी हैं। एनडीएमए में विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने देशभर में कोविड महामारी, भूकंप, चक्रवात और समुद्री तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन के लिए व्यापक और प्रभावशाली कार्य योजनाएं तैयार की। तोमर के नेतृत्व में साढ़े तीन सौ जिलों में एक लाख से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के 11 जिलों में आपदा प्रबंधन के तहत विशेष प्रशिक्षण और संसाधन दिए गए। सेवा विस्तार मिलने के बाद दूरभाष पर उन्होंने बताया कि हर घर में कम से कम एक सदस्य को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लेना चाहिए, जिससे देश आपदा की स्थिति में अधिक सक्षम बन सके।

Parvatanchal