दुखद: सड़क पर आपस में टकरा गये दो बाइक सवार, पीएसी जवान की दर्दनाक मौत

दुखद: सड़क पर आपस में टकरा गये दो बाइक सवार, पीएसी जवान की दर्दनाक मौत
Spread the love

रुड़की। हाईवे पर गुरुवार की देर शाम दो बाइक आपस में टकरा गई। दुर्घटना में पीएसी जवान की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर गुरुवार की देर शाम नारसन खुर्द गांव के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि घायलों को 108 के माध्यम से सरकारी हॉस्पिटल रुड़की भिजवा दिया गया। एक बाइक पर नारसन खुर्द निवासी महेश पुत्र चंद्रपाल सवार था जो घायल है। उसका उपचार चल रहा है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार विनय पुत्र जोध सिंह निवासी हरचंदपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक आरक्षी 40 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। आजकल घर छुट्टी पर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अभीतक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

Parvatanchal