धोखाधड़ी: विदेश में पढ़ाई व नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
हरिद्वार। पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश जाने का सपना देखने वाले बीएचईएल निवासी एक ग्रेजुएट युवक से लाखों की ठगी हो गई। युवक को पहले रूस भेजा गया, जहां कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि उसका एडमिशन ही नहीं हुआ है। दोबारा झांसा देकर भेजा गया तो वीजा खत्म होने पर उसे ठंड में सड़कों पर रहना पड़ा। इसके बाद मॉरीशस में वर्क वीजा के नाम पर भी धोखा दिया गया। अब पीड़ित ने रानीपुर थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बीएचईएल कॉलोनी निवासी मोहम्मद नदीम ने शिकायत कर बताया कि वह विदेश में पढ़ाई और नौकरी करना चाहता था। इस दौरान उसका परिचय अपने मामा के बेटे सरफराज के जरिए सहारनपुर देवबंद के निवासी मनिकांत त्यागी से हुआ। मनिकांत ने खुद को विदेश में नौकरी और पढ़ाई दिलाने वाला बताकर कहा कि वह नदीम को रूस की लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला दिला देगा।
किराए के मकान से तीन मोबाइल चोरी
उधर, सिडकुल कोतवाली क्षेत्र के हेत्तमपुर रोशनाबाद इलाके में किराए के मकान में सो रहे तीन युवकों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। अज्ञात चोर कमरे में घुसकर तीनों युवकों के मोबाइल गायब कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज लिया है। ग्राम डरैला (जिला सिवान, बिहार) निवासी विकास कुमार पुत्र कपुरचंद ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो दोस्तों घनानंद और दीपक के साथ हेत्तमपुर में किराए के मकान में रहता है। बीते 26 अगस्त को तीनों दोस्त कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान लगभग रात 2:30 बजे अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर कमरे में घुस आया और तीनों के मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

