तबादला: डॉ. सीएमएस रावत को बनाया गया मेडिकल कॉलेज हरिद्वार का नियमित प्राचार्य

तबादला: डॉ. सीएमएस रावत को बनाया गया मेडिकल कॉलेज हरिद्वार का नियमित प्राचार्य
Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल।  वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के पूर्व प्राचार्य डा. सीएमएस रावत को हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। प्रो. रावत विगत 9 वर्षों से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सीएमएस रावत ने अपने कार्यकाल में कॉलेज और बेस अस्पताल को नई पहचान दिलाई। उनकी प्रशासनिक व मैनेजमेंट क्षमता व दूरदर्शिता से मरीजों, एमबीबीएस और पीजी छात्रों के हित में बेहतर फैसले लिए गये। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बतौर 14 वर्ष फैकल्टी व प्राचार्य पर सेवा देने के बाद डॉ. रावत ने श्रीनगर में 09 वर्ष तक प्राचार्य व डीन के रूप में कार्य किया। अब डॉ. रावत अपनी तीसरी पारी की शुरुआत राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के नियमित प्राचार्य के रूप में करेंगे। प्रो. रावत के कार्यकाल में सबसे पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत फैकल्टी नियमित हुई। एमबीबीएस की 100 सीट बढ़कर प्रतिवर्ष 150 सीट के साथ- साथ समस्त प्रीक्लीनिकल, पैराक्लीनिकल व क्लीनिकल के सभी विभागों में पीजी की कुल प्रतिवर्ष 53 पीजी (एमडी, एमएस व डीएनबी) की स्वीकृति दिलवाई, जिसमें छात्र/चिकित्सक अध्ययनरत हैं। सभी विभागों में आवश्यक फैकल्टी और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

Parvatanchal