संदेहास्पद:  युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,  पुलिस ने दर्ज़ किया हत्या का मुकदमा

संदेहास्पद:  युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,  पुलिस ने दर्ज़ किया हत्या का मुकदमा
Spread the love

रामनगर। पुलिस ने मालधन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मालधन के ही दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवक के शरीर पर करंट के निशान थे, पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। बीते दिनों करन पुत्र बाबू राम निवासी गांधीनगर बैराज फार्म मालधन ने दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त को उसका भाई कैलाश पुत्र बाबू राम दुकान में अपनी मोटरसाईकिल से सामान लेने गया था। गांधीनगर तिराहे के पास दुकान में उसको कुछ युवक मिले थे। उसके भाई को बिना बताए ही उसकी मोटरसाईकिल लेकर ले जाने पर बहस हुई थी। 20 अगस्त की शाम को उसके भाई का शव घर से 100 मीटर आगे झाडियों में पड़ा मिला। आरोप था कि कुछ लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की है। पुलिस ने भी मामले की गहनता से जांच की। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया था। रविवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम मालधन गांधीनगर निवासी अमन और सागर के खिलाफ धारा 103(1), 352 व 351(3) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।

Parvatanchal