आरोप: नशीली चीज़ खिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, महिला समेत चार पर मुकदमा दर्ज़

आरोप: नशीली चीज़ खिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, महिला समेत चार पर मुकदमा दर्ज़
Spread the love

हरिद्वार। एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 12 अगस्त को घर से गायब हुई थी। घर से कुछ जेवरात और 2.10 लाख की रकम ले गई थी। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। शाम तक किशोरी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि समीर निवासी भगवानपुर हाल पता अहबाबनगर के साथ उसे उसके मामा मंसूर निवासी अहबाबनगर, उसकी पत्नी और उसका पुत्र अमन ने भेजा था। आरोप है कि समीर ने उसे रुड़की के एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया।

देहरादून का रास्ता पूछकर महिला से छीन ली चेन
उधर,  गोविंदपुरी कॉलोनी में शुक्रवार की शाम को दो बाइक सवारों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोविंदपुरी निवासी रेणु पत्नी अमन कौशिक 15 अगस्त की शाम अपनी बेटी झिवांशी को डांस क्लास से स्कूटी पर लेकर घर लौट रही थी। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए। बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने रेणु से देहरादून का रास्ता पूछा। जैसे ही उसने ने रास्ता बताया और पीछे मुड़ी, युवक ने झपटा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों बाइक पर सवार होकर घटनास्थल से फरार हो गए। इस मामले में अमन कौशिक ने ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Parvatanchal