आक्रोश: नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

आक्रोश: नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Spread the love

 

देहरादून। नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ हुई घटना से नाराज़ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। इस घटना से नाराज़ अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष और उनके अन्य साथियों के साथ मारपीट की गई और सरकार ने उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, वह निंदनीय है।
इस विरोध के तहत अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध जताया। इसके साथ ही, प्रदेश के अन्य ज़िलों में भी पुतला दहन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिस प्रकार का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष के साथ किया गया है, वह बेहद निंदनीय है और यह सीधे तौर पर सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, “इतना सब होने के बावजूद भी उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि यह सब सरकार की शह पर हुआ है।”
पुतला दहन में कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए, जिनमें महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, धर्मपाल घाघट, महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग करन घाघट, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग विकास नेगी, पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, संजय गौतम, अशोक कुमार, नोहर सिंह, पूनम सिंह, प्रवेश सिंघानिया, गगन घाघट, हिमांशु कटारिया, जगदीश धीमान, राहुल सोनकर, गुलशन कुमार, उषा जाटव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Parvatanchal