शिकंजा: चोरी के फिराक में घूम रहे दो आरोपी खुखरी के साथ गिरफ्तार
विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने चोरी के फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने रमन अग्रवाल पुत्र नन्द राम अग्रवाल निवासी बालूवाला सहसपुर को एक खुखरी के साथ धर्मावाला क्षेत्र से तथा दूसरे आरोपी विशाल पुत्र शक्ति सिह निवासी गोकुलवाला बरोटीवाला को भी खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया। रमन अग्रवाल के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में लूट और विशाल के खिलाफ के खिलाफ भी कोतवाली विकासनगर में लूट और चोरी के दो मुकदमें दर्ज है। बताया कि दोनों चोरी के फिराक में घूम रहे थे।

