शिकंजा: शादी का झांसा देकर छः साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था आरोपी
विकासनगर। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने कोतवाली में आकर तहरीर दी थी। बताया कि उसकी जान पहचान आठ साल पहले जुनैद पुत्र शहीद शाह निवासी ग्राम ढकरानी से हुई थी। बताया कि आरोपी की ओर से शादी का झांसा दिया और पिछले छह साल से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बताया कि जिससे वह गर्भवती हो गई और एक अगस्त को उसने ढकरानी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का भी दबाब बना रहा है। बताया कि युवती के तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच महिला दारोगा दीपा शाह को सौंपी गई है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। गठित टीम ने मंगलवार देर रात आरोपी को विकासनगर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

