शिकंजा: नशा तस्कर सहित दो लोग गिरफ्तार, तलाशी में 24 लाख की चरस बरामद

शिकंजा:  नशा तस्कर सहित दो लोग गिरफ्तार, तलाशी में 24 लाख की चरस बरामद
Spread the love

देहरादून। एसटीएफ व एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा तस्करी पर सटीक कार्यवाही करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से करीब 24 लाख रुपये की चरस बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते रोज एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स कुमांऊ यूनिट को सूचना मिली कि टनकपुर क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतु आने वाले हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना टनकपुर पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को आर्य मंदिर के सामने टनकपुर से दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हें घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जय बहादुर पुत्र अंग बहादुर, निवासी ग्राम सलकाटय, थाना झापा जिला बजांग, नेपाल व कबीर पुत्र भरत, निवासी गरबियांग  थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ बताया। बताया कि वह चरस को नेपाल से लाकर उत्तराखंड के चंपावत व नेपाल से लगी सीमाओं के जनपदों में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचते हैं। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की कीमत 24 लाख रुपये बतायी जा रही है।

 

Parvatanchal