जयहिंद: कारगिल युद्ध के शहीदों को कांग्रेस व पूर्व सैनिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि  

जयहिंद: कारगिल युद्ध के शहीदों को कांग्रेस व पूर्व सैनिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि  
Spread the love

कोटद्वार। कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय सेना के जांबाजों ने मई से जुलाई 1999 तक चले कारगिल युद्ध में कारगिल पहाड़ियों को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से मुक्त कराकर दुश्मन सैनिकों को खदेड़ दिया था और विजयश्री प्राप्त की थी। आज हम युद्ध के वीर सैनिकों को जहां गर्व से नमन कर रहे हैं, वहीं वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद सैनिकों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी शहादत को प्रणाम कर रहे हैं। कहा कि देश सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा नमन करता रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, शूरवीर खेतवाल, गिरीश सिंह नेगी, बलबीर सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, मनवर सिंह रावत और मनोज बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शहीदों को नमन
दूसरी ओर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं दूसरी ओर ग्रीन आर्मी देवभूमि के सहयोग से पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीदों की स्मृति में डिफेंस कॉलोनी में पौधरोपण किया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम को देश कभी नहीं भूल सकता। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कारगिल की पहाड़ियों से दुश्मन सेना को खदेड़ने में सफलता प्राप्त की थी। आज के दिन पर हम उन वीरों की वीरता को स्मरण करते हैं। वहीं दूसरी ओर विजय दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी देवभूमि संगठन के सहयोग से पूर्व सैनिकों ने डिफेंस कालोनी में पौधोपण किया। इस अवसर पर सेनि. सूबेदार मदन सिंह रावत, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, शिवम नेगी, उत्कर्ष नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, सी पी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, सी पी धूलिया, गोपालदत्त और अनिल रावत सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Parvatanchal