पंचायत चुनावः पहले चरण के लिए वोटिंग जारी,खटीमा में सीएम धामी ने डाला वोट

पंचायत चुनावः पहले चरण के लिए वोटिंग जारी,खटीमा में सीएम धामी ने डाला वोट
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. करीब 8000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
उत्तराखंड के हरिद्वार को छोड़कर बाकी जिलों में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। वहीं मतदान के बीच सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था भी की गई है। मतदान को लेकर अब पॉलिग बूथो पर अब धीरे धीरे मतदाओ की भीड़ शुरू हो गयी है। खटीमा पंचायत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वोट डाला है। पंचायत चुनाव के लिए सीएम धामी ने मतदान किया है। सीएम धामी अपनी मां के साथ गांव नगला तराई मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान किया। साथ ही सीएम ने सभी ग्रामीणों से वोट डालने की अपील की।

Parvatanchal