आवाज़: प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर किया जाय सड़क का नामकरण, विकास समिति ने उठाई मांग 

आवाज़: प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर किया जाय सड़क का नामकरण, विकास समिति ने उठाई मांग 
Spread the love

 

देहरादून। गंगा सलाण यमेश्वर विकास समिति ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर लक्ष्मणझूला से कांडी, दुगड्डा होते हुए नैनीडांडा-शंकरपुर-रानीखेत जाने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर करने की मांग की है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को बताया कि यह मार्ग कुल 204 किमी. लंबा है। इसमें 24 किमी. राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों के अनुरूप चौड़ा है।जबकि 180 किमी. हिस्सा स्टेट हाईवे में है। जिसमें कई स्थानों पर स्टेट हाईवे के मानकों के अनुरूप भी चौड़ाई नहीं है। बताया कि भारत सरकार ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 284 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि इसके एनएच बनने से कुमाऊं के देहरादून से दूरी 100 किमी. कम हो जाएगी और इससे समय भी कम लगेगा। साथ ही पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत का गांव भी इस मार्ग पर कांडाखाल के पास है, इसलिए इस मार्ग का नाम करण स्व. विपिन रावत के नाम पर किया जाए। मुलाकात करने वालों में गंगा सलान विकास समिति के संरक्षक संतोष बडोनी, अध्यक्ष दिनेश सिंह भंडारी, राकेश जोशी व सचिव ताजबीर सिंह रावत के साथ ही अन्य मौजूद रहे।

Parvatanchal