फ़र्ज़ी साधु: बेटी के नाम पर ट्रेवल एजेंसी, पिता पहचान छुपा कर रह रहा मंदिर में

फ़र्ज़ी साधु: बेटी के नाम पर ट्रेवल एजेंसी, पिता पहचान छुपा कर रह रहा मंदिर में
Spread the love

 

ग्रामीणों ने उठाई कालनेमि के तहत कार्रवाई करने की मांग
चम्पावत। ऋषेश्वर प्रबंधन समिति ने एक साधु पर पहचान छिपा कर मंदिर में रहने का आरोप लगाया है। समिति ने साधु पर ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में समिति सदस्यों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया। सोमवार को समिति प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि मनोज कुमार तिवारी उर्फ मोहनानंद नामक व्यक्ति पहचान छिपाकर मंदिर में रह रहा है। कहा कि साधु रूप में रह रहा व्यक्ति गृहस्थ है। बेटी के नाम पर ट्रेवल एजेंसी संचालित करता है।

Parvatanchal