बड़ी ख़बर: गुरुकुल व ऋषिकुल के 8 शिक्षक अनाधिकृत सेवा लाभ के दोषी, कार्यमुक्त करने के आदेश जारी
हरिद्वार। आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आयुर्वेद विवि के कर्मचारियों के वेतन भत्ते का बजट जारी कर विनियमित किए गए संविदा कार्मिकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए हैं। साथ ही ऋषिकुल और गुरुकुल आयर्वेदि विवि परिसर के शैक्षणिक संवर्ग के आठ पदाधिकारियों पर कार्रवाई को कहा है। कहा गया है कि आयुर्वेद विवि में संविदा कर्मी चन्द्र मोहन पैन्यूली, विवेक वैभव जोशी, अनिल दत्त बेलवाल, मिथिलेश मठपाल और दीपक ज्योति को 2016 में नियम विरुद्ध विनियमित कर दिया गया था। इन सभी कार्मिकों संविदा कार्मिकों को नियम विरुद्ध लाभ समाप्त कर कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उधर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में इस समय विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्रों को पहले सीयूईटी के आधार पर एडमिशन दिए जा रहे हैं। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीयूईटी से छात्र-छात्राओं को दाखिला देने के बाद खाली बची सीटों पर मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। सीयूईटी के आधार पर छात्रों को दाखिले दिए जाने के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

