शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़े कायदे कानून तोड़ने वाले, नशे में कर रहे थे ट्रिपल राइडिंग, वाहन सीज

शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़े कायदे कानून तोड़ने वाले, नशे में कर रहे थे ट्रिपल राइडिंग, वाहन सीज
Spread the love

रुड़की। क्षेत्र के नहरपुल पर एक बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते हुए तीन व्यक्तियों को शराब के नशे में पकड़ा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और संबंधित लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। गुरुवार को तीनों व्यक्ति दिल्ली की ओर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। उप-निरीक्षक नरेंद्र राठी ने नहरपुल, मंगलौर पर वाहन को रोककर जांच की, जिसमें पाया गया कि चालक और उसके साथी शराब के नशे में थे। चालक ने अपना नाम सुमित निवासी डेरी स्कैनर, थाना बादलपुर, जिला गौतम बुद्ध नगर बताया है। उसके साथियों ने अपने नाम केशव और नीरज भाटी बताए हैं। पुलिस ने उनके वाहन को सीज कर दिया है।

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन कांवड़िए घायल
दूसरी ओर, क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कांवड़ियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से एक कांवड़िएं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ये दुर्घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुई हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को हरिद्वार दिल्ली मार्ग पर कांवड़िया विक्की निवासी खजुआ खेड़ा, रामपुर, उत्तरप्रदेश नशे की हालत में बाइक चलाते समय डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद कुछ अन्य कांवड़ियों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। दूसरी दुर्घटना मंडावली दहियाकी के पास हुई, जिसमें एक कांवड़िया विक्की निवासी सालियर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विक्की को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Parvatanchal