कांग्रेस: पार्टी के ऑफिशियल फेसबुक पेज के फॉलोअर्स अब भाजपा से करीब 2 लाख ज़्यादा

कांग्रेस: पार्टी के ऑफिशियल फेसबुक पेज के फॉलोअर्स अब भाजपा से करीब 2 लाख ज़्यादा
Spread the love

 

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी का दावा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने दावा किया है कि कांग्रेस के ऑफिशियल फेसबुक पेज के फॉलोअर्स अब भाजपा के पेज से करीब 2 लाख ज़्यादा हो गए हैं। विकास नेगी ने कहा कि यह सिर्फ सोशल मीडिया की जीत नहीं है, ये जनता के दिलों की जीत है। आज हर उत्तराखंडवासी का भरोसा कांग्रेस के साथ खड़ा है।
नेगी कहना है कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, सभी जुझारू कार्यकर्ताओं का संघर्ष और जनता का प्यार – इन्हीं सबकी वजह से ये संभव हो पाया है।
भाजपा ने करोड़ों रुपये खर्च कर पेड टीमें लगाईं, लेकिन उत्तराखंड की जनता ने साफ कर दिया कि वो अब बदलाव चाहती है।
विकास नेगी के मुताबिक, ये सफलता साफ संकेत है कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से लौटेगी और जनता को उसका हक दिलाएगी। उन्होंने उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत सम्मानित जनता की है, उसकी उम्मीदों और विश्वास की जीत है।

Parvatanchal