आगमन: सीएम पहुंचे हरिद्वार, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से की मुलाकात

आगमन: सीएम पहुंचे हरिद्वार, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से की मुलाकात
Spread the love

 

संवाददाता
हरिद्वार, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतजलि योगपीठ हरिद्वार पहुंचे हैं। यहां सीएम धामी ने योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने पतंजलि रिसर्च सेंटर में बाबा रामदेव से साथ पौधारोपण भी किया। सीएम धामी के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Parvatanchal