शर्मनाक: मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म, मौलाना ने तीन साल में तीन बार कराया गर्भपात, पत्नी भी शामिल
मेरठ। शहर के लोहियानगर स्थित एक मदरसे में बिहार से मौलवियत की पढ़ाई करने आई 22 वर्षीय छात्रा के साथ मौलाना ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि मौलाना ने इस दौरान उसे कई बार बंधक बनाया। दुष्कर्म के कारण वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना ने अपनी पत्नी की मदद से हर बार उसका गर्भपात करा दिया।
जब पीड़िता ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया, तो उसे पागल करार दे दिया गया। आरोपियों ने उसके बाल काट दिए। पीड़िता ने 9 जुलाई की ट्रेन से घर जाने का टिकट कराया। यह जानकर मौलाना ने उसका विरोध किया। गुरुवार को मौलाना ने पीड़िता को फिर बंधक बनाया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उसे बचाया। पीड़िता पड़ोसियों के साथ थाना लोहियानगर पहुंची।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौलाना फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

