दुखद: अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान दारोगा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

दुखद: अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान दारोगा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
Spread the love

हरिद्वार। अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा की अचानक तबियत खराब हो गयी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक दरोगा वीरेंद्र सिंह  गुसाईं वर्तमान में श्यामपुर थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह उन्हें कोतवाली नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में ड्यूटी पर भेजा गया था। अभियान के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दरोगा वीरेंद्र सिंह गुसाईं का अचानक चले जाना पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Parvatanchal