कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली से पकड़ लाई एसटीएफ

कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली से पकड़ लाई एसटीएफ
Spread the love

देहरादून। एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के इनामी दुष्कर्म के फरार आरोपी को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम द्वारा आरोपी को थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर में दाखिल किया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। आरोपी दो साल पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद लगातार फरार चल रहा था।
बता दें कि 08 फरवरी 2023 को थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर में आरोपी निवासी जिला बागेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के दिन से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस स्तर से काफी प्रयास किए गए थे। लेकिन हर बार यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था
अपराध की गंभीरता को देखते हुए आईजी स्तर से आरोपी की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था। वहीं घोषित इनामी के खिलाफ एसटीएफ ने अभियान चलाया हुआ था। एसटीएफ टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में दबिश दी जा रही थी। लगातार प्रयासों के बाद एसटीएफ टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी का पता लगाकर आरोपी को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

Parvatanchal