शिकंजा: फैक्टरी कर्मी से फोन छीनकर भाग निकला बाइक सवार, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

शिकंजा: फैक्टरी कर्मी से फोन छीनकर भाग निकला बाइक सवार, पुलिस ने किया गिरफ्तार  
Spread the love

रुड़की। युवक का फोन छीनकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। छोटू, निवासी सुनहरा बीते मंगलवार की रात को फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बुधवार रात को आरोपी शोएब, निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल तथा उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी ओर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीते बुधवार की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिक्खर गांव निवासी शुभम कुमार ने बताया कि गोपालपुर गांव में उसके खेत में लगे नलकूप के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिससे किसी ने बुधवार देर रात को तेल और अन्य सामान चोरी कर लिया। आसपास तलाश करने पर भी जब चोरों का कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal