आवाज़: मलिन बस्तियों में बढ़ रही नशाखोरी पर अंकुश लगाने को मुखर हुई जनवादी महिला समिति
सफाई व्यवस्था को सुधारने की भी सरकार से लगाई गुहार
देहरादून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एड्वा) ने देहरादून की मलिन बस्तियों में बढ़ती नशाखोरी पर सख्ती से रोक लगाने तथा सफाई व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। यहाँ चन्द्रशेखर आजादनगर कालोनी में आयोजित महिला समिति की बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में मलिन बस्तियों में बढ़ रही नशाखोरी तथा नशे के इस काले धंधे में प्रभावशाली लोगों संलिप्तता तथा पुलिस द्वारा इन लोगों के दिए जा रहे संरक्षण पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशाखोरी पर रोक लगाने को प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए l
इस अवसर पर वक्ताओं ने मलिन बस्तियों में सफाई व्यवस्था की खस्ता हालत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सफाई की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग दोहराई l
इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, नुरैशा अंसारी, बिन्दा मिश्रा, शाकुम्भरी रावत, गौरादेवी, ममता, कान्ति व सुमित्रा रावत आदि ने विचार व्यक्त किये।

