संदिग्ध: थाने के अंदर हो गई पीआरडी जवान की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

संदिग्ध: थाने के अंदर हो गई पीआरडी जवान की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग
Spread the love

टिहरी। थाने के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीआरडी जवान की मौत हो गयी। मृतक के  परिजनों ने मौत के मामले की जांच की मांग की है।
जिला मुख्यालय नई टिहरी में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पीआरडी जवान रोशन प्रसाद नौटियाल (38 वर्ष), पुजारगांव, प्रतापनगर का रहने वाला था। शनिवार को टिहरी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने संदेह जताते हुए जांच की मांग करते हुए हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने परिजनों को समझाया। परिजनों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने जांच की बात कही है। साथ ही पीआरडी जवान की पत्नी को नौकरी देने का भरोसा जताया है। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद परिजन पीआरडी जवान के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल बौराड़ी में करवाया गया।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
बता दें पीआरडी जवान रोशन प्रसाद नौटियाल नई टिहरी में ड्यूटी पर तैनात था। शनिवार सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Parvatanchal