असंतोष: भाजपा नेता ने आमजनमानस को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर जल संस्थान को दी चेतावनी

असंतोष: भाजपा नेता ने आमजनमानस को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर जल संस्थान को दी चेतावनी
Spread the love

 

देहरादून। भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में हो रही अनियमितता को लेकर जल संस्थान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी एक बयान में गुसाईं ने कहा है कि जहां वर्तमान समय में एक ओर गर्मी चरम पर है वहीं दूसरी ओर जल संस्थान की पेयजल व्यवस्था भी चरमराई दिखाई दे रही है।

गुसाईं के अनुसार,देहरादून शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लोग पीने के पानी की कमी के कारण परेशान हैं,कतिपय जगहों पर गंदा,बदबूदार अथवा मटमैला पानी आ रहा है, जबकि देहरादून के जिलाधिकारी भी लोगों को प्राथमिकता पर जल उपलब्ध करवाने के निर्देश दे चुके हैं।

पार्टी नेता ने चेतावनी दी है कि संस्थान के ऐसे लापरवाह रवैये के कारण भाजपा और प्रदेश सरकार की छवि भी खराब हो रही है जो कि एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें बर्दास्त नहीं है।

भाजपा नेता गुसाईं ने कहा है कि मानसून आने से पहले-पहले जल संस्थान अपनी व्यवस्था चाक चौबंद कर ले वर्ना संस्थान की शिकायत विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री से करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Parvatanchal