गंगनहर में कूदकर महिला ने की जान देने की कोशिश

गंगनहर में कूदकर महिला ने की जान देने की कोशिश
Spread the love

रूड़की। गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने गंगनहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसे समय रहते जलवीर ने डूबने से बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की में अचानक एक महिला गंगनहर में कूद गयी। जिसके बा वो डूबने लगी। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच फरिश्ता बनकर पहुंचे मोनू जलवीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल गंगनहर से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। मोनू ने महिला के पेट में भरे पानी को निकाला, जिसके बाद महिला को होश आया। महिला ने होश में आने के बाद बताया कि उसने गृह क्लेश के चलते यह कदम उठाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया और महिला को उन्हें सौंप दिया है।

Parvatanchal