शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: बुधवार, 02 मार्च 2022

मेष:
मन की शांति बनाए रखें बेवजह परेशान होने की आवश्यकता नहीं। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। दफ़्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं, इसलिए तैयार रहें।

वृष: 
आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। लापरवाही से किए गए कामों में भी नुकसान हो सकता है।

मिथुन:
सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर क़ाबू रखिए। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क:
परिश्रम कीजिए बड़ा लाभ होने की संभावना है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का जज्बा भी है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति के लिए समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

सिंह: 
चिंता नहीं चिंतन करना हैं। ख़ुद को हमेशा अच्छा परिणाम पाने के लिए प्रोत्साहित करें और ख़राब हालात में भी कुछ-न-कुछ अच्छा देखने का गुण विकसित करें। अगर आप लंबे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। घर को सजाने संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो।

कन्या:
घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलने से आय के साधनों में वृद्धि होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। आपको अपने बुद्धि कौशल का लाभ मिलता रहेगा। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

तुला:
किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था टल सकता है। नवजात शिशु की ख़राब तबीयत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डाक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आज के दिन आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे।

वृश्चिक:
आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की आशंका है। समय से भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगी।

धनु:
अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

मकर: 
आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। छोटी-मोटी नोंकझोंक को नकारा नहीं जा सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है। अपनी लक्ष्य को केंद्रीय करते हुए काम करते रहो आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी चीज को छोटा न समझें। नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी।

कुंभ:
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें।

मीन:
सेहत को देखभाल की ख़ास जरूरत है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!