आत्मघात: कमरे में पंखे से लटककर युवक ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

आत्मघात: कमरे में पंखे से लटककर युवक ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

 

रुड़की। कमरे में पंखे से लटक कर एक युवक ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक एक पेपर मिल में कार्य करता था। बुधवार शाम को मखदूमपुर गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार ने अपने कमरे के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक लाठरदेवा हुण स्थित एक पेपर मिल में कार्य करता था। उसकी नवंबर 2024 में शादी हुई थी। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
वहीं ,मंगलवार की देर शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियार सहित पकड़ा लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शुभम कुमार निवासी ग्राम मखदुमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संभवतः किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है।

Parvatanchal