ब्रेकिंग न्यूज: मां को कुल्हाड़ी से काट कर उतार दिया मौत के घाट, कलयुगी बेटा  गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज: मां को कुल्हाड़ी से काट कर उतार दिया मौत के घाट, कलयुगी बेटा  गिरफ्तार
Spread the love

अल्मोड़ा। तहसील भिकियासैंण अन्तर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नैलवालपाली  के एक गांव में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से वारकर अपने मां की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।  बताया गया है, कि पटवारी क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी गांव निवासी 71 वर्षीय गांऊली देवी पत्नी मूसीराम  बुधवार सुबह अपने  बेटे आंनदराम को उसके घर कुछ सामान देने गई, किसी बात पर आंनद राम ने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे हत्या की सूचना मुखबिर से मिली। राजस्व टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, जिस पर राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया, और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया, साथ ही हत्यारोपी आनंद राम को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक गाऊली देवी अपने छोटे बेटे गोपालराम के साथ रहती थी। गोपाल राम ने राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी है। हत्यारोपी घर पर अकेले रहता था, उसके तीन बच्चे व पत्नी बाहर रहते हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में भय और दुःख का माहौल है।

Parvatanchal