बेख़ौफ़: चोरी की बाइक व चाकू समेत बदमाश गिरफ्तार, महिला को तमंचा दिखाकर लूट ली सोने की चेन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की बाइक ओर चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाइक के संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस बीती रात नहर पटरी पर रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहादराबाद की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। लेकिन बाइक अनियंत्रित होने पर गिर गया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गिरीश कुमार पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मिलक मुकीमपुर थाना नहटौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।
दूसरी तरफ सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर सोने की चेन लूटकर फरार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि शिवालिक नगर में महिला से चेन लूट के प्रयास में भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 20 मई की है, जब मुकुल अपने पत्नी और बच्चों के साथ शिवालिक नगर से अपने घर हाइडिल कॉलोनी सिडकुल जा रहे थे। किर्बी फेक्ट्री के सामने पहुंचे तो स्कूटी के आगे मोटरसाईकिल लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तमंचा दिखाकर पत्नि की गले से सोने की चेन छिनकर भाग गए। इस घटना में महिला के गले में खरोंचे भी लगी हैं।
पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने और सीसीटीवी फुटेज देखने में व्यस्त था। इसलिए देरी से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि आरोपियों के पास स्प्लेंडर बाइक थी, जिसका रंग काला था और उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। पीछे बैठे व्यक्ति ने महरून रंग के कपड़े पहने थे और बाइक चालक ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे।

