शिकंजा: चैकिंग अभियान के तहत मिली सफलता, लाखों की स्मैक समेत दबोचे गए दो युवक
रुड़की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद की है। पुलिस ने रविवार को दो आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस रविवार को पीरबाबा कालोनी से आगे नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को रोककर जब उनकी तलाश ली तो उनके पास से 38.75 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने मोहित पाठक पुत्र गंगाधर पाठक निवासी सोनाली पुरम,लोकेश सिंह यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मोहनपुरा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।
डॉक्टर को धमकी भरा मैसेज भेजने वाले पर केस दर्ज
एक अन्य मामले में डॉ. किरण पाल सिंह निवासी कर्नल एनक्लेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मई को उसके फोन पर सुनील राठी के नाम से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि नीरज से बात कर ले। चिकित्सक ने आशंका जताई है कि वर्ष 2022 से ससुर के साथ उनका कोर्ट में केस चल रहा है, जोकि वर्तमान में गवाही पर टिका हुआ है। मामले में 26 मई की तारीख तय है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इसी संबंध में उसे डराने धमकाने की कोशिश की गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
