शिकंजा: 6 लाख रुपये कीमत की 19.2 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

शिकंजा: 6 लाख रुपये कीमत की 19.2 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए हैं। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बीती रात कोटद्वार रेलवे फाटक के पास से दो स्कूटी सवार युवकों अमन कुमार पुत्र घनश्याम, निवासी गोविंदनगर, काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार व मयंक पुत्र हरेंद्र, निवासी सूर्यनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार से 19.2 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार करने के साथ ही बरामद माल को सील कर वाहन को सीज कर दिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत छह लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक पंवार व जयपाल सिंह चौहान प्रभारी सीआईयू, अपर उपनिरीक्षक अहसान अली सीआईयू, मुख्य आरक्षी बृजपाल सिंह, आरक्षी शूरवीर सिंह व अमरजीत सिंह सीआईयू शामिल थे।

Parvatanchal