सुराग: हत्या से पहले चार साल की मासूम को नल में ले जाता दिखा हत्यारोपी, वीडियो वायरल
हरिद्वार। हरिद्वार में दिल दहला देने ली घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी सूरज चार साल की मासूम को अपने साथ रेलवे ट्रैक पर टनल की और ले जाते हुए नजर आ रहा है। 13 मई से बच्ची लापता थी, बच्ची का शव बीते रोज टनल के अंदर से मिला था। कूड़ा बीनने वाला सूरज तभी से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार भागलपुर बिहार का रहने वाला है कुछ समय पहले परिवार हरिद्वार आया था और यहां कूड़ा उठाने का काम कर रहा था। परिवार रोड़ी बेलवाला में रहता था। परिवार के साथ आरोपी सूरज भी रहता था। सूरज नशे का आदि भी है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सूरज का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह चार साल की मासूम को टनल की ओर जाता हुआ दिखायी दे रहा है। बहरहाल पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

